बिजनौर में फिर से कब्जा मुक्त करने के लिए चला बुलडोजर

सरकार के दिशा निर्देश पर अवैध कब्जे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से चारागहा भूमि को कब्जा मुक्त कराकर ग्राम पंचायत को सुपुर्द कर दी

विकास खंड अफ़जलगढ़ के ग्राम पंचायत आलमपुर गामड़ी में चारागाह की भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। राजस्व निरीक्षक मुनिराम सिंह ने बताया कि गाँव आलमपुर गामडी चारागाह की भूमि पर ग्रामीणों ने अवैध कब्जा कर रखा था।

राजस्व विभाग की टीम द्वारा पैमाइश करने के बाद 27 विगहे भूमि कब्जा मुक्त कराकर ग्राम पंचायत को सुपुर्द कर दी गयीं है। राजस्व विभाग की टीम मे राजस्व निरीक्षक मुनिराम सिंह , हल्का लेखपाल सहित ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान मौजूद रहें। उधर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये भी पुलिस बल मुस्तैद रहा

चारागाह की जमीन कब्जा मुक्त करने के लिए चला बुलडोजर।

अफजलगढ़ से हमारे संवाददाता संगम चौहान की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago