Categories: अफजलगढ़

बिजनौर के अफजलगढ़ में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार व्यक्ति की हुई मौत

बिजनौर के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव उधोवाला में कब्रिस्तान आरामशीन के नजदीक एक बाइक सवार व्यक्ति को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार घायल कर दिया , घायल की मौत हो जाने पर परिजनों में कोहराम मच गया

वही मृतक रिसालत हुसैन अंसारी का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर में भेज दिया। बुधवार को थाना क्षेत्र के गांव जिकरीवाला निवासी रिसालत हुसैन अंसारी उम्र 26 वर्ष पुत्र लियाकत हुसैन अपनी पत्नी के साथ अपनी बाइक पर सवार होकर उत्तराखंड के कस्बा जसपुर से शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने गांव आ रहा था।

रास्ते में ही अपनी ससुराल गांव कासमपुरगढ़ी में अपनी पत्नी को छोड़कर वह वापस अपने गांव जिकरीवाला में आ रहा था। जैसे ही उसकी बाइक गांव उधोवाला कब्रिस्तान आरामशीन के नजदीक पहुंची तो किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार व्यक्ति रिसालत हुसैन अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को राहगीरों की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर सर्वेश निराला ने बाइक सवार रिसालत हुसैन अंसारी को मृत घोषित कर दिया। उधर थानाध्यक्ष सुमित राठी ने कहा कि मृतक रिसालत अंसारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ शोएब कुरैशी अफजलगढ़

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago