Categories: अफजलगढ़

बिजनौर के में मोबाइल चार्ज करते हुआ ब्लास्ट, दुकानदार के चेहरे और आंख में आई चोट

उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में एक मोबाइल फटने की घटना सामने आ रही है। बिजनौर में एक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में चार्जिंग के दौरान मोबाइल की बैटरी में अचानक ब्लास्ट हो गया जिसमें दुकानदार घायल हो गया

बताया जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार था कि दुकानदार मोहनसिन की आंख और चेहरे में चोट आई है, इस पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फिलहाल दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है

बता दें कि बीते 10 जनवरी की शाम बिजनौर जिले के अफजलगढ़ स्थित सावला गांव में एक मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में अचानक एक मोबाइल की बैटरी चार्जिंग के दौरान फट गई जिससे वहां जोरदार धमाका हुआ इस धमाके में दुकानदार मोहनसिन बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हें तुरंत स्थानीय उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

दुकानदार मोहनसिन अपनी दुकान में एक ग्राहक के मोबाइल को ठीक कर रहे थे और उसे मोबाइल को चार्ज पर लगाए हुए थे तभी अचानक मोबाइल की बैटरी में कुछ गड़बड़ी हुई और वह अचानक फट गई, उनकी दुकान में जोरदार धमाका हुआ धमाके के कारण बैटरी के टुकड़े और अन्य पार्ट्स दुकानदार के चेहरे पर और आंख में जा लगे, से दुकानदार घायल हो गया, बताया जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के लोग डर गए और वहां का माहौल तुरंत बदल गया

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ शोएब कुरैशी अफजलगढ़

© Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago