Categories: अफजलगढ़

बिजनौर के अफजलगढ़़ में 21 वर्षीय युवक की मछ्ली पकड़ने के दौरान तालाब में डूबने से मौत

🔸डाक विभाग में नौकरी लग चुकी थी। तैनाती होनी बाकी बताई जा रही थी।

बिजनौर में अफजलगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़वावाला के पास बने तालाब में मछली पकड़ने गए 21 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। कुछ ग्रामीणों ने युवक का शव तालाब में देखा तो हड़कंप मच गया

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामाभर बिना पोस्टमार्टम के शव को परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वही परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक युवक की डाक विभाग में नौकरी लग चुकी थी। तैनाती होनी बाकी बताई जा रही थी।

कोतवाली क्षेत्र गांव गोवर्धनपुर उर्फ नाबका निवासी विशाल कुमार उम्र 21 वर्षीय पुत्र लेखराज बुधवार को दोपहर घर से मछली पकड़ने के लिए पास के ही गांव गढ़वावाला में स्थित तालाब पर गया था। मछली पकड़ते समय युवक तालाब के गहरी हिस्से में जा पहुंचा जहां युवक अचानक डूबने लगा।

युवक के आसपास कोई भी मौजूद नहीं था। युवक विशाल कुमार की डूबकर मौत हो गई। देर शाम जब युवक विशाल अपने घर नही पहुंचा तो परिजन उसे ढूंढने लगे। गांव गढ़वावाला में स्थित एक तालाब में कुछ ग्रामीणों को एक युवक का शव दिखाई दिया

तालाब में शव दिखाई देने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर तालाब के किनारे ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतक युवक के परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो परिवार में चीख पुकार मच गई और परिजन रोते बिलखते हुए तालाब के किनारे पहुंच गए।

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार चतुर्वेदी व हल्का इंचार्ज शेर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक का शव तालाब से बाहर निकाला और पंचनामाभर दिया गया परिजनों द्वारा बिना पोस्टमार्टम के शव को अपने साथ ले गए।

युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गया है। मृतक के पिता मेहनत मजदूरी कर किसी तरह परिवार का पालन पोषण कर रहे थे।

वही परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक युवक की डाक विभाग में नौकरी लग चुकी थी। तैनाती होनी बाकी बताई जा रही थी।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ शोएब कुरैशी अफजलगढ़

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago