Categories: अफजलगढ़

अफजलगढ़ की बहादरपुर चीनी मिल में पेराई सत्र का हुआ शुभारंभ पहले गन्ना लाने वाले किसानों को किया सम्मानित

बिजनौर के अफजलगढ़ में बहादरपुर चीनी‌ मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ उप गन्ना आयुक्त मुरादाबाद हरपाल सिंह,चीनी मिल सहायक उपाध्यक्ष एसपी सिंह, सचिव साहब सिंह सत्यार्थी, चेयरमैन सरदार मलकीत सिंह सहित डायरेक्टरो,मिल अधिकारियों द्वारा किया गया।

इस मौके पर हवन आयोजित किया गया और केन कैरियर में गन्ना डालकर पेराई सत्र शुरू किया गया। इसके अलावा मिल के कांटों प्रथम स्थान पर गन्ना लाने वाले किसानों को सम्मानित किया गया।

अफजलगढ़ बहादरपुर शुगर मिल के वर्ष 2024-2025 के पेराई सत्र का सोमवार को शुभारंभ हो गया। डिप्टी गन्ना आयुक्त मुरादाबाद हरपाल सिंह, चीनी मिल सहायक उपाध्यक्ष एसपी सिंह,सचिव साहब सिंह सत्यार्थी,चेयरमैन सरदार मलकीत सिंह ने पेराई सत्र का शुभारंभ किया।

इस मौके पर मिल परिसर में हवन हुआ, जिसमें अतिथियों के साथ ही अधिकारियों और किसानों ने हवन में आहुतियां अर्पित की।  चीनी मिल सहायक उपाध्यक्ष एसपी सिंह द्वारा मिल कांटों पर प्रथम किसान रामकिशन निवासी भागीजोत की गन्ने से भरी बैलगाड़ी, टिपलर किसान अरविंद कुमार निवासी गांव शाहपुर जमाल, ट्रैक्टर ट्राली किसान लखवीर सिंह निवासी गांव भज्जावाला तथा ट्रक क्रय केंद्र वाजिदपुर के किसान कुलदीप का विधि-विधान से स्वागत किया गया और मिल गेट के सभी कांटो का विधि-विधान से पूजन किया गया।

इसके बाद मिल की चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र 2024-25 का शुरू कराया गया। चीनी मिल सहायक उपाध्यक्ष एसपी सिंह ने बताया कि 6 नवंबर 2024 तक का 2.50 लाख कुन्तल का इण्डेंट सम्बन्धित समितियों को भेज दिया गया है। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि इण्डेंट द्वारा पर्ची के अनुसार गन्ने की आपूर्ति करे। तथा साफ सुथरा गन्ना लाये

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ शोएब कुरैशी

© Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago