Categories: अफजलगढ़

बिजनौर में मातम में बदल गई शादी की खुशियां शादी की रस्म के लिए मंदिर जाते समय गिरा दुल्हा हुई मौत

बिजनौर में शादी के दिन दूल्हे की हार्टअटैक से मौत हो गई जिसके बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई आप को बता दे कि शुक्रवार को वह घर वालों के साथ शादी की रस्म निभाने मंदिर जा रहा था। इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह खबर जैसे ही घर पहुंची शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। चीख-पुकार मच गई। इसके बाद शव को घर लाया गया और अंतिम संस्कार किया गया।

पूरा मामला अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव सीरवासूचंद का है। यहां नीतू कुमार (22) पुत्र भजन सिंह की शुक्रवार को बारात जानी थी। घर में खुशी का माहौल था। रिश्तेदार घर आए हुए थे। महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं। दोपहर एक बजे नीतू घर की महिलाओं के साथ गांव के धर्मशाला के पास बने मंदिर में पूजा करने के लिए जा रहा था।

इसी दौरान अचानक नीतू के सीने में तेज दर्द हुआ, वह वहीं गिर गया।उसे घर वाले पास के अस्पताल लेकर गए। जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दूल्हे को हार्ट अटैक आया था। शादी वाले दिन दूल्हे की मौत से जहां लड़के के घर में चीख पुकार मच गई।

वहीं गांव चौहड़वाला निवासी दुल्हन अनीता को यह खबर जैसी मिली वहां भी मातम पसर गया। लोग सदमे में चले गए। किसी को विश्ववास ही नहीं हो रहा था कि नीतू की मौत हो चुकी है दुल्हन अपने हाथों पर लगाई मेहंदी को देखकर चीख रही थी। लोग उसे समझा रहे थे।

वहीं दूल्हे नीते के घर भी मातम पसर गया। बताया जा रहा है कि नीतू कुमार एक महीने पहले ही सऊदी अरब से शादी के लिए अपने गांव सीरवासचंद आया था, लेकिन दुल्हन को घर लाने से पहले ही दूल्हे की मौत हो गई। इस खबर से पूरे गांव में लोगों में गम का माहौल हो गया। शादी में शामिल होने आए अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए।

रिश्तेदार गोविंद ने बताया ने बताया की नीतू प्रसाद चढ़ाने मंदिर गया था। जैसे ही प्रसाद चढ़ाकर बाहर आया वो तुरंत गिर गया। इसके बाद सब उसको डॉक्टर के पास ले गए, जहां बता दिया गया कि इनकी मौत हो चुकी है। नीतू को कोई दिक्कत नहीं थी। उसकी हेल्थ भी ठीक थी। पता नहीं अचानक क्या हो गया। हमें कुछ समझ में ही नहीं आ रहा है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ शुऐब क़ुरैशी की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago