Categories: अफजलगढ़

बिजनौर में कार व ट्रैक्टर की भिड़ंत में ट्रैक्टर पर सवार दो युवक घायल कार चालक कार छोड़ मोके से हुआ फरार

बिजनौर के अफजलगढ़ में कादराबाद कालागढ़ मार्ग पर स्थित ओम इण्टर कालेज के समीप कार व ट्रैक्टर की भिड़ंत में ट्रैक्टर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए

घायलों को पुलिस व 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। जबकि कार चालक कार छोड़ मोके से फरार हो गया। गौरतलब है कि गांव हिदायतपुर चौहड़वाला निवासी जोगिंदर सिंह ने बताया कि वह अपने गांव से ट्रैक्टर के पीछे गहाई मशीन लेकर गांव जामनवाला की ओर जा रहा था।

ट्रैक्टर पर सवार होकर संदीप पुत्र मुन्ने सिंह व कुंदन पुत्र रामपाल भी जा रहे थे। जैसे ही उनका ट्रैक्टर मुरलीवाला में ओम इंटर कॉलेज के समीप पहुंचा तो पीछे से आ रही कार ने गहाई मशीन में टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और संदीप व कुंदन ट्रैक्टर से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए

राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल युवकों को‌ सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया। जंहा से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। वहीं कार सवार कार मौके पर छोड़ कर फरार हो गए।

सड़क दुघर्टना में गहाई मशीन व कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उधर थानाध्यक्ष पुष्कर सिंह मेहरा ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई किये जाने की बात कही है।

बिजनौर में दुल्हन को लेने जा रही कार तालाब में गिरी,1 की मौत 5 हुए गंभीर रूप से घायल

©बिजनौरExpress

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago