Categories: अफजलगढ़

ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कम्बोज ने पैरा वेटनरी वर्कर संघ का ब्लाक स्तर पर गठन किया

अफजलगढ़़ पैरा वेटनरी वर्कर संघ उ.प्र. पशु पालन विभाग की आवश्यक बैठक होटल कार्बेट अफजलगढ़ में पर संपन्न हुई। जिसमें पैरा वेटनरी वर्कर संघ उ.प्र. पशु पालन विभाग का ब्लाक स्तर पर गठन किया गया। हेमन्त कुमार को ब्लाक उपाध्यक्ष व आशीष शर्मा को मीडिया प्रभारी पद पर चुना गया

संगठन के ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कम्बोज की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जिला महासचिव गजराम गोला ने कहा कि जिधर देखो पैरावेट संघ के साथियों के उत्पीड़न की शिकायतें प्रकाश में आ रही हैं। ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कम्बोज ने कहा कि पैरा वेटनरी वर्कर संघ को यदि कहीं कोई समस्या आती है तो उसे संगठन के पदाधिकारियों को अवगत कराएं जिससे उनकी समस्या के निस्तारण की लड़ाई लड़ी जा सके।

बैठक में पैरा वेटनरी वर्कर संघ का ब्लाक स्तर पर गठन किया गया। जिसमें ब्लाक अध्यक्ष व ब्लाक उपाध्यक्ष के अलावा जितेन्द्र सिंह को कोषाध्यक्ष व जिला महासचिव गजराज गोला,मिडिया प्रभारी आशीष शर्मा जबकि मोनू कुमार,हरविंदर सिंह, मंदीप सिंह,मनु कुमार,अमित शर्मा,नीरज कुमार को सदस्य चुना गया।

अंत में नव निर्वाचित ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कम्बोज ने सभी पैरा वेटनरी वर्कर संघ के पद अधिकारियों सहित सदस्यों को पशुपालन विभाग के सुपरविजन में काम करने का आह्वान करते हुए उनके हित की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया। उन्होंने अपने संगठन के लोगों से कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने का कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर गुरप्रीत सिंह,टिंकू कुमार, सतीश कुमार,विनित कुमार, लेखराज सिंह,अमित कुमार मोनू, मोनू कुमार, सर्वण सिंह, शिवम कुमार, सुनील कुमार, सन्दीप कुमार,जितेन्द्र कुमार,राजकुमार, विकास कुमार, जसपाल सिंह तथा प्रदीप समेत बड़ी संख्या में पैरा वेटनरी वर्कर संघ के लोगों ने भाग लिया

बिजनौर की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं…👇

https://youtube.com/@bijnorexpress

अफजलगढ़ से हमारे संवाददाता मौहम्मद शुऐब की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago