शादी से एक दिन पहले दुल्हा हुआ विदेश फरार

Bijnor: बारात आने से एक दिन पहले दुल्हन के बारे मे दुल्हे को मिली जानकारी से नाराज दुल्हा घर से फरार होकर पहुंचा विदेश, सूचना मिलते ही दोनो परिवार मे अफरा-तफरी का माहोल बन गया, फिलहाल पुलिस इस मामले मे बारीकी से जांच पड़ताल कर कार्यवाही की बात बयां करती नजर आ रही है

दरअसल ये पूरा मामला बिजनौर जिले के अफजलगढ़ इलाके का है जहाँ नगर के मोहल्ला जैनुलआबेदिन निवासी दुल्हा शमशाद ने दुल्हन पर गम्भीर आरोप लगाते हुए शादी से साफ इंकार कर डाला और घर छोड़कर विदेश भाग गया,जिसकी सूचना दोनो परिवारो को मिलते ही अफरा तफरी मच गयी,

वही दुल्हे पक्ष का आरोप है की दुल्हन पक्ष के लोगो ने तमंचे की नोक पर घर से कार मे उठाकर ले गये और जबरन लगभग 18 लाख रुपये की जमीन का अवैध तरीके से बेनामा करा लिया साथ ही सात लाख रुपये नकद मांगने को लेकर परिवार के साथ जमकर मारपीट की,

मारपीट के कारण दुल्हे की माँ गम्भीर रुप से घायल हो गई है,फिलहाल दुल्हे के परिवार वालो ने दुल्हन पक्ष लगभग आधा दर्जन लोगो के खिलाफ थाने मे तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है,इस पूरे मामले मे पुलिस बारीकी से जांच पड़ताल मे जुटी।

अफजलगढ़ में शादी से एक दिन पहले दुल्हा हुआ विदेश फरार सूचना मिलते ही दोनो परिवार मे अफरा-तफरी का माहोल बना।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ संवाददाता मौहम्मद शुऐब अफजलगढ़

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago