Categories: अफजलगढ़

कब्जाधारियो से मुक्त कराई ग्राम समाज की ज़मीन, 10 एकड़ व 18 बीघा जमीन का किया सीमांकन।

अफजलगढ़ क्षेत्र में राजस्व प्रशासन ने ग्राम समाज, स्कूल आदि की जमीन पर अतिक्रमण कर रहे लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर किया सीमांकन

जनपद बिजनौर में आज धामपुर तहसील प्रशासन ने अफजलगढ़ थाना क्षेत्र में ग्राम समाज, स्कूल आदि की जमीन पर अतिक्रमण कर रहे लोगों के खिलाफ अभियान चलाया।

नायब तहसीलदार डॉक्टर अजय कुमार के नेतृत्व में तहसील प्रशासन ने सबसे पहले थाना क्षेत्र के गांव अनवरपुर चण्डिका मे प्राथमिक विद्यालय की हदबंदी कराकर स्कूल की चहारदीवारी के लिए भूमि चिन्हित कर दी।

उसके बाद राजस्व टीम ने ग्राम पंचायत तुरतपुर में पशुपालन विभाग की 10 एकड़ जमीन का सीमांकन कर ग्राम प्रधान को सुपुर्दगी नामा दिया गया। और अंत में राजस्व प्रशासन की ओर से गांव मुस्तफाबाद गढ़ी में 18 बीघा जमीन का सीमांकन का कार्य किया

इस दौरान कब्जाधारी परिवार की महिला तहसील प्रशासन पर 2 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए ट्रैक्टर के आगे लेट गयी। पुलिस बल के सख्ती दिखाने पर परिवार पीछे हट गया।

जमीन का सीमांकन कर ग्राम प्रधान सीरवासुचंद की सुपुर्दगी में दे दी। इस दौरान उपनिरीक्षक अनोखे लाल, आशीष तोमर,काजल तेवतिया लेखपाल गौरव चौहान, ऋषिपाल, ब्रजमोहन, नागेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

अफजलगढ़ क्षेत्र में राजस्व प्रशासन ने ग्राम समाज, स्कूल आदि की जमीन पर अतिक्रमण कर रहे लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर किया सीमांकन

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ संवाददाता संगम चौहान अफजलगढ़

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago