Categories: अफजलगढ़

एलीफेंट कैंप में नये मेहमान के आने से पूरा कैंप प्रशासन ख़ुश

▪️एलीफेंट कैंप में गंगा हथिनी ने एक शावक को दिया जन्म।

Bijnor: अफजलगढ़ क्षेत्र के एलीफेंट कैंप में गंगा नाम की हथिनी ने एक शावक को जन्म दिया है जिसके चलते कैंप प्रशासन में खुशी का माहौल है, दरअसल फ़रवरी 2017 में कर्नाटक से यहां पर हाथी लाये गये थे। करीब तीन साल पहलेवाला कंचंबा नाम की हथिनी एक शावकों को जन्म दिया था। इसका नाम सावन रखा गया था। इस हाथीशाला में नर शावक के बाद यह मादा शावक को हथिनी ने जन्म दिया है। इस समय सावन सहित छह हाथी हाथीशाला में है छह हाथियों के परिवार में नव शावक के आने से खुशी का माहौल बना हुआ है।

इस नवजात शावक की सुरक्षा को लेकर एलीफेंट कैंप प्रशासन खासा चिंतित हैं। हाथियों के नवजात शावकों पर टाईगर के हमले अधिक होने की संभावना हमेशा बनी रहती है। इसकी इंचार्ज श्रीमती सादाब आलम ने बताया कि नवजात शावक एवं उसकी मां गंगा पूरी तरह स्वस्थ हैं। कार्बेट पार्क के पशुचिकित्साधिकारी डा दुष्यंत कुमार शर्मा ने दोनों का स्वस्थ परिक्षण किया गया।

उन्होंने बताया कि हाथियों के शावक पर टाईगर के हमले की संभावना हमेशा बनी रहती है। इस कारण हथिनी ओर उसके शावक की सुरक्षित कवर बाड़े में रखा गया है। वन कर्मी हमेशा नजर बनाए रखेंगे, नवजात शावक का नाम पूछे जाने पर सादाब आलम ने बताया कि अभी उच्चाधिकारियों से विचार विमर्श करने के बाद शावक का नामकरण की तारिख तय की जायेगी

बिजनौर की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं,

अफजलगढ़ से हमारे संवाददाता संगम चौहान की रिपोर्ट।

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago