Categories: अफजलगढ़

किसानों का सिरदर्द बने आवारा पशु को प्रधान पति ने ग्रामीणों की मदद से गौशाला में भेजा

बिजनौर के अफजलगढ़ ब्लाक की ग्राम पंचायत रसूलपुर आबाद के गांव रसूलाबाद में निराश्रित गौवंश पिछले काफी समय से किसानों का सिरदर्द बने हुए थे।

ये गौवंश बेखौफ होकर किसानों की फसलें उजाड रहे थे और अक्सर झुंड के रूप में संपर्क मार्गों पर घूमते रहते थे जिससे हर वक्त दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। यदि कोई किसान इन्हें भगाने की कोशिश करता तो ये हमलावर हो जाते थे।

इस सबसे परेशान ग्रामीणों ने इक्ट्ठा होकर 13-14 गौवंशों को पकड लिया और इसकी सूचना ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव को दी। ग्राम प्रधान पति समाजसेवी रईस अहमद एडवोकेट, ग्रामीण शिवकुमार, अमर सिंह, गोपी, पंकज आदि ने गौवंशों को ट्रैक्टर ट्राली में भरकर अगवानपुर स्थित वृह्द गौसंरक्षण केन्द्र भिजवाया।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ संवाददाता मौहम्मद शुऐब अफजलगढ़

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago