Categories: अफजलगढ़

बिजनौर वन रेंज में नहीं रुक रहा है हाथियों की मौत का बढ़ता ग्राफ वन अफसरों के छुटे पसीने

बिजनौर-वन रेंज में हाथियों की मौत के बढ़ते ग्राफ से वन अफसरों के छुटे पसीने, एक और शव मिलने से वन विभाग में मचा हड़कंप! पिछले कुछ महीने में अब तक चार हाथियों की हो चुकी है मौत फिर से अमानगढ़ रेंज के कम्पार्टमेंट संख्या 18 में मखना हाथी का मिला शव,

आप को बता दे कि अफजलगढ़ के अमानगढ़ टाइगर रिजर्व रेंज में वन कर्मियों को गस्त के दौरान हाथी का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया प्राप्त जानकारी के अनुसार अमानगढ़ टाइगर रिजर्व रेंज के मकोनिया बीट के कंपार्टमेंट 18 में सोमवार की सुबह गश्त के दौरान एक मखना हाथी का शव मिला।

गश्ती दल द्वारा मामले की सूचना रेंज अधिकारी को दी गई। मौके पर पहुंचे रेंज अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटना की सूचना विभागीय उच्चाधिकारियों को दी।

बताया जाता है कि बीट इंचार्ज उपरजिक श्याम लाल यादव, वनरक्षक नईम अहमद, वाचर यशपाल सिंह व मनोज कुमार रेंज में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कंपार्टमेंट 18 में एक मखना हाथी का शव पड़ा मिला।

अनुमान के मुताबिक शव 2 दिन पुराना बताया जाता है। वन अधिकारियों के मुताबिक हाथी के सभी अंग सुरक्षित हैं और उसकी उम्र लगभग 30 वर्ष है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का सही पता लग पाएगा।

बिजनौर की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ संवाददाता मौ शुऐब अफजलगढ़

©Bijnor express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago