Categories: अफजलगढ़

बाईक सवार चाचा भतीजे की बाइक में वाहन ने मारी टक्कर मोके पर ही भतीजे की हुई मौत

▪️बहन के सिंदारा देकर लौट रहे चाचा भतीजे की बाइक में वाहन ने मारी टक्कर। मोके पर भतीजे की मौत।

बिजनौर के अफजलगढ़ में बहिन के यहां सिंदारा देकर लॉट रहे चाचा भतीजे की बाइक में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर। मोके पर भतीजे की मौत वही दूसरा बाइक सावर चाचा गंभीर घायल। पुलिस ने घायल को कराया अफजलगढ़ सीएससी में भर्ती कराया वही म्रतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा।

पूरा मामला है अफजलगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गाँव सुआवाला का है गांव अठवारियो वाला निवासी सोनू अपने चाचा संजय के साथ बाइक द्वारा अपनी बहिन के यहाँ गांव दुल्हैपुर में सिन्दारे की सामाग्री देने गया था।जहां से लौटते वक्त गांव सुआवाला में पीली नदी के आसपास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी ।

मोके पर पहुचे हल्का दरोगा विनीत कुमार ने ग्रामीणों की सहायता से संजय को घायल अवस्था के चलते अफजलगढ़ सीएससी में भर्ती कराया जहाँ से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वही सोनू की मौके पर ही मौत हो जाने से पुलिस ने सोनू के शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया।

सूचना पर अफ़ज़लगढ़ सीएससी पहुँच कस्बा इंचार्ज अनोखे लाल व एसआई ओमवीर सिंह ने मामले की जानकारी कर परिजनों को सूचना दी। जिसपर म्रतक के परिजनों में कोहराम मच गया

बहन के सिंदारा देकर लौट रहे चाचा भतीजे की बाइक में वाहन ने मारी टक्कर। मोके पर भतीजे की मौत।

अफजलगढ़ से हमारे संवाददाता संगम चौहान की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago