बिजनौर के अफजलगढ़़ थाना क्षेत्र के ग्राम आलमपुर गांवड़ी के समीप डीसीएम ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि बाइक सवार दूसरे घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो जाने पर परिजनों में कोहराम मच गया
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंगलवार की देर रात गांव आलमपुर गांवड़ी के पास डीसीएम ने पीछे से मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिसमें मोटरसाइकिल सवार प्रमोद 45 वर्ष पुत्र होरी सिंह निवासी ग्राम मानगर थाना अफजलगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई तथा रतन सिंह उम्र 63 वर्ष पुत्र सुख सिंह निवासी ग्राम आलमपुर गांवड़ी गंभीर रूप से घायल हो गया
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी अफजलगढ़़ में भर्ती कराया जहां से परिजन उसकी हालत गंभीर देखते हुए काशीपुर ले जा रहे थे कि इलाज के दौरान रास्ते में उसने दम तोड़ दिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया है
वहीं डीसीएम को पुलिस ने कब्जे में लिया डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया। उधर कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है आवश्यक कार्रवाई की जायेगी
बिजनौर की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं
अफज से हमारे संवाददाता संगम चौहान की यह रिपोर्ट
©Bijnor express
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…
हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…