Bijnor: क्षेत्र के गाँव रसूलपुर आबाद में ग्रामीणों की शिकायत पर पूर्व प्रधान द्वारा कराये गये विकास कार्यो की जांच हेतु अधिकारिकायों की टीम गांव पहुँची । विकास कार्यो की गई जाँच । इस मौके पर ग्रामीणों सहित दोनो पक्ष रहे मौजूद शुक्रवार को गांव अफजलगढ़ ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रासुलपुर आबाद में ग्रामीणों की शिकायत पर पूर्व प्रधान बलकार सिंह के कार्यकाल में कराये गए विकास कार्यो की जांच हेतु बिजनौर से टीम ने पहुँची कर विकास कार्यो की जांच की।
अधिकारी विजेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुये बताया ग्रामीण लाभ सिंह,कृष्ण लाल,रोहित ने पूर्व बलकार सिंह द्वारा उनके कार्यकाल में कराये गये विकास कार्यो में धांधली का आरोप लगाते हुए विकास कार्यो की की जांच कराने की जिलाधिकारी से मांग की थी।जिस पर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार टीम के साथ मौक़े पर पहुँच कर पूर्व प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यो की जांच की जा रही है।
ग्रामीणों ने 11 बिंदुओं पर शिकायत की थी।जिसमे सीसी रोड़,नाला निर्माण,व पुलिया निर्माण सम्बंधित कराये गेय कार्यो में मानक अनुरूप सामग्री न लगाने तथा सीसी रोड़ व नालों का निर्माण एक बार कर उसको दो दो बार करना दर्शाकर सरकारी पैसे का बंदरबाट करना । तथा सड़को के निर्माण में अवैध खनन कर मोटा पत्थर डालकर सड़क निर्माण करा दिया गया ।जिसमें कोई कंक्रीट आदि का इस्तेमाल कर मानक अनुरूप कार्य न कराया जाना आदि मुख्य की जांच की मांग की गई है।
शिकायतकर्ताओ द्वारा की गई शिकायतो की बिंदुवार जांच की जा रही है । जिसकी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी। मौके पर टीम में मुख्य पशु चिकित्साअधिकारी व सिकट्री शुभम चौहान,टीए नन्हे सिंह मौजूद रहे।
अफजलगढ़ से हमारे संवाददाता संगम चौहान की रिपोर्ट।
©Bijnor Express
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…
हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…