बिजनौर में अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, तमंचे व अधबने तमंचे व उपकरण बरामद

▪️ऑपरेशन पाताल के अंतर्गत अफजलगढ़ पुलिस ने पकड़ी अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री।

बिजनौर पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह के आदेशों पर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ओमवीर सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में अफजलगढ़ पुलिस द्वारा ऑपरेशन पाताल चलाकर चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मौहम्मदपुर राजौरी में एक बंद पड़े मुर्गीफार्म में दबिश देकर एक व्यक्ति को शस्त्र बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार व्यक्ति आरिफ पुत्र इरफान मूल रूप से नूरपुर के मोहल्ला इस्लामाबाद का रहने वाला है जो फ़िलहाल में अफजलगढ़ थाना क्षेत्र मौहम्मदपुर राजौरी में रहकर अवैध हथियार बना रहा था। आरिफ नूरपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसपर जनपद के कई थानों में केस दर्ज हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के अनुसार आरोपी पर आर्म्स एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जाएगी। ऑपरेशन को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा, कॉन्स्टेबल राहुल, मार्शल, ओम सिंह आदि शामिल रहे

बिजनौर पुलिस अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, तमंचे व अधबने तमंचे व उपकरण किये बरामद।

अफजलगढ़ से हमारे संवाददाता संगम चौहान की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago