Categories: अफजलगढ़

मोटरसाइकिलों में हुई ज़बरदस्त टक्कर, दो बाईक सवारों की गई जान, परिवारो में मचा कोहराम

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र अफजलगढ़ में दो बाइको की भिड़ंत में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो जाने से परिवारो में कोहराम मच गया। वहीं दूसरे बाइक सावर बाइक मोके पर छोड़ कर फरार हो गये

जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात गाँव चोहड़वाला निवासी मुजाहिद व अपने साथी जीशान निवासी अफजलगढ़ के साथ रात्रि में बाईक द्वारा अफजलगढ़ की ओर आ रहे थे जैसे ही वह कादराबाद के समीप पहुँचे किसी बाईक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे दोनो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये

जिन्हें राहगीरों द्वारा एम्बुलेंस की मदद से अफजलगढ़ सीएससी लाया गया। जहाँ चिकित्सक अरुण कुमार ने परीक्षण के बाद चोहड़वाला निवासी मुजाहिद को मृत घोषित कर दिया, वही जीशान को गंभीर अवस्था के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है,

देर रात जीशान की काशीपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया।पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर अज्ञात बाइक सवारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज के तलाश प्रारम्भ की।

बाईको में हुई ज़बरदस्त टक्कर, दो बाईक सवारों की गई जान, परिवारो में मचा कोहराम।

अफजलगढ़ से हमारे संवाददाता संगम चौहान की रिपोर्ट

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago