योगी सरकार के दोबारा चुने जाने के बाद से भूमाफियाओं और अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ चलने वाला बुलडोजर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिजनौर जिले की धामपुर तहसील में उपजिलाधिकारी विजय वर्धन तोमर की अगुआई में लगातार सरकारी सम्पत्तियों को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जा रहा है
कल इसी क्रम में उप जिलाधिकारी धामपुर के निर्देशन में क्षेत्रीय लेखपाल अवधेश चौहान के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम जिसमें लेखपाल प्रमोद कुमार, बेनीराम शामिल थे, ने कासमपुर गढी में पी डब्लू डी की जमीन जिसका खसरा संख्या 200 पर सडक के दोनों ओर अवैध कब्जा करके बनायी गयी 18 दुकानों को बुलडोजर से ढहाया गया।
राजस्व विभाग के द्वारा पहले ही अवैध कब्जाधारकों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किये जा चुके थे। इस दौरान शान्ति व्यवस्था के लिए अफजलगढ़ कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह मय फोर्स मौके पर मौजूद रहे
अफजलगढ़ से हमारे संवाददाता संगम चौहान की रिपोर्ट
©Bijnor Express
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…
हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…