Categories: किरतपुर

बिहार में AIMIM के 5 उम्मीदवारों की जीत के बाद देशभर के कार्यकर्ताओं में खुशी बिजनौर में भी बटी मिठाईयां

▪️कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है: अब्दुस सलाम ख़ान

Bijnor: जनपद बिजनौर के किरतपुर में ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन उत्तर प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य हकीम अब्दुल सलाम खान के जनसंपर्क कार्यालय किरतपुर में बिहार में मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन की इतिहासिक जीत पर मिठाई बांटकर जश्न मनाया

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन उत्तर प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य हकीम अब्दुल सलाम खान ने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है कांग्रेस के अंदर भाजपा को हराने की क्षमता नहीं रही
तेजस्वी यादव अपनी गलती से बिहार में हारे हैं
बिहार में ओवैसी को महागठबंधन में ना शामिल करके कांग्रेस और तेजस्वी यादव ने अपने पैर में कुल्हाड़ी मारी है, अगर बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी को महागठबंधन में शामिल करते तो बिहार में चुनाव के परिणाम कुछ और आते हैं लेकिन राहुल गांधी और कांग्रेस के अंदर घमंड भरा हुआ है

हकीम अब्दुल सलाम खान ने कहा कि आने वाले 2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी बड़ी ही मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी, उत्तर प्रदेश में संगठन को विस्तार देने के लिए ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जनाब शौकत अली साहब की सरपरस्ती में संगठन आगे बढ़ रहा है और हमें 2022 में जरुर कामयाबी मिलेगी

इस मौके पर मौलाना हबीबुर्रहमान नगर अध्यक्ष किरतपुर मौलाना अस्जद मौलाना कफील उर रहमान मुफ्ती जुबेर आलम खुर्शीद मोहम्मद फहीम मोहम्मद कामिल गुलजार अनस हाजी हसीन आदि मौजूद रहे

Bijnor Express Report

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago