बिजनौर में हुए गोलीकांड के बाद मृतक के बाप से मिले डीआईजी, घटना स्थल का दौरा कर दिए ज़रूरी निर्देश

Reported by: आक़िफ़ अंसारी | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश

बिजनौर के बढ़ापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में ज़मीन विवाद को लेकर एक पक्ष के चार लोगों को गोली मारने की घटना के बाद पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, मुरादाबाद द्वारा थाना बढापुर क्षेत्रान्तर्गत घटित घटना का घटनास्थल निरीक्षण किया गया व संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।

इसके बाद पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुरादाबाद द्वारा अस्पताल पहुँचकर थाना बढापुर क्षेत्रान्तर्गत घटित घटना में घायलो का हालचाल जाना तथा बहतर उपचार हेतु चिकित्सको को निर्देशित किया गया ।

डीआईजी मुरादाबाद मुनिराज ने प्रेसवार्ता में बताया कि बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव कुंआखेड़ा खदरी में चार लोगों को गोली मारने के आरोपी भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उसकी संपत्ति को भी कुर्क किया जाएगा।

डीआईजी से सवाल करने पर कि एक सप्ताह पहले भी भूपेंद्र सिंह द्वारा गुरदीप सिंह के खेत की मेढ पर खड़े एक पेड़ को काट लिए जाने के कारण थाना बढ़ापुर में शिकायत दर्ज कराई गई थी, पुलिस द्वारा कार्यपूर्ति कर दी गई इस पर डीआईजी मुरादाबाद ने कहा जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है

आपको बता दे कि बढ़ापुर के कुआं खेड़ा खदरी गांव मे जमीनी विवाद के चलते हुए गोली कांड में गोविंद नाम के युवक की गोली लगने से हुई मौत हो गई थी आरोपियों ने लाइसेंसी राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग की थी पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से रायफल व 10 जिंदा कारतूस बरामद किये है पुलिस ने 2 आरोपियों को रायफल के साथ गिरफ्तार कर लिया है

घटना मे शामिल दो आरोपी फरार है पुलिस तलाश मे जुटी है मृतक के पिता से घटना की जानकरी लेने डीआईजी ने बीती रात अस्पताल व घटनास्थल का दौरा किया था इस दौरान इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगीना/नजीबाबाद व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago