बिजनौर में शादी के 3 दिन बाद दूल्हे की कोरोना से मौत, परिजनो में मचा कोहराम

🔹परिजनो का आरोप आॅक्सीजन नहीं मिलने हुईं मौत,

Bijnor: देश मे कोरोना ने कहर मचाया हुआ है इस महामारी कि भयावहता देखिये कि बिजनौर में शादी के तीन दिन बाद ही एक दूल्हे की कोरोना से मौत हो गई परिजनों का कहना है कि अस्पताल में ऑक्सीजन नही मिलने की वजह से उसकी मौत हुई है,

आप को बता दें कि बिजनौर के मोहल्ला जाटान के रहने वाले अर्जुन की इसी 25 अप्रेल को चांदपुर की रहने वाली बबली से शादी हुई थी।

बारात भी निकाली गई और सीमित संख्या में मेहमान भी शामिल हुए। मगर शादी के अगले ही दिन अर्जुन की तबियत खराब हुई तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके बाद कोरोना रिपोर्ट पोजिटिव आने के बाद से उसकी हालत बिगड़ती गई और 29 अप्रेल को उसकी मौत हो गई

परिजनों का कहना है कि अस्पताल में ऑक्सिजन नही होने की वजह से अर्जुन का सही इलाज नही हो पाया और उसकी मौत हो गई। नई नवेली दुल्हन बबली और अर्जुन के परिवार वालो पर ग़मो का पहाड़ टूट पड़ा

अपनी नई ज़िन्दगी की शुरुआत करने जा रहे अर्जुन का जीवन कोरोना की भेंट चढ़ गया और बबली के हाथों की मेहँदी भी नही उतरी थी कि वो विधवा हो गई

शादी के 3 दिन बाद दूल्हे की कोरोना से मौत.. आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,

बिजनौर से तुषार वर्मा की यह रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago