कृषि आंदोलन के समर्थन में नजीबाबाद बार एसोसिएशन के अधिवक्ता न्यायिक कार्यो से विरत रहे

नजीबाबाद। कृषि कानून के खिलाफ किसानो द्वारा भारत बन्द का बार एसोसिएशन नजीबाबाद के अधिवक्ताओ ने समर्थन करते हुए न्यायिक कार्यो से विरत रहे। अधिवक्ताओ ने सरकार से कृषि कानून को वापस लिए जाने की मांग की।

सोमवार को तहसील के पूजा बार हॉल में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बोलते हुए फ़हीम अहमद एडवोकेट ने कहा कि किसान पिछले कई दिनों से कृषि कानून को वापस लेने को लेकर आंदोलन कर रहे है, परन्तु भारत सरकार किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार नही कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान देश की रीढ़ की हड्डी है।

अधिवक्ताओ ने सरकार से कृषि कानून को वापस लिए जाने की मांग की। बार एसोसिएशन नजीबाबाद के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता व सचिव फ़हीम अहमद एडवोकेट के संचालन में आयोजित बैठक में संजय त्यागी, रोहिताश सिंह अहलावत, सुहैल एडवोकेट, लोकेंद्र सिंह, सुभाष चंद, जावेद इक़बाल, असद एडवोकेट, अम्बरीश सिंह, सुल्तान अहमद, कामेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

नजीबाबाद से शाही अराफात की रिपोर्ट

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago