मोहर्रम के जुलूस को लेकर प्रशासन हुआ सतर्क

Bijnor : मोहर्रम के निकलने वाले जलूसों को लेकर नगीना थाना परिसर में शांति समिति की एक बैठक का आयोजन किया कोविड 19 महामारी के चलते धार्मिक आयोजनों को नही किया जा रहा है।

शनिवार को थाना परिसर में एसडीएम घन श्याम वर्मा की अध्यक्षता व सीओ सुमित कुमार शुक्ला की मौजूदगी में आयोजित बैठक में एसडीएम ने कहा कि मोहर्रम में निकलने वाले अलम,व दस मुहर्रम को निकलने वाला ताजियों का जुलूस कोरोना महामारी गाइड लाइन के तहत प्रोटोकॉल के कारण नही निकाला जायेगा।

मुहर्रम का आयोजन भी अपने घर पर ही किया जाये।सीओ सुमित कुमार शुक्ला ने कहा सभी त्योहार भाई चारे के प्रतीक हैं लेकिन कोरोना महामारी की वजह से सभी सोगवार अपने घर में रहकर अपने परिवार में मुहर्रम के कार्यक्रम को करेंगे।

सब को कोरोना की गाइड लाइन का पालन करना होगा।बैठक में थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे, क्राइम इंस्पेक्टर विनय कुमार, कर्मजीत सिंह, योगेश कुमार, डॉ आलमगीर काज़मी,

सलीम हैदर, मुनीर मुर्तज़ा, सलमान हैदर, आमिर अब्बास, ज़ुल्फ़िक़ार हैदर, ग्राम प्रधान आफताब अंसारी, सभासद महफूज़, सिद्दीक़ मुल्तानी व शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

नगीना से मोहम्मद अलीम सलमानी की रिपोर्ट

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago