एडीजी बरेली जोन ने किया मंडावली थाने का निरीक्षण, जनता से भी किया संवाद

Bijnor: एडीजी बरेली जोन राजकुमार सिंह के द्वारा मंडावली थाने का निरीक्षण किया गया इस दौरान आम जनता से भी संवाद कर समस्याओं को सुना अपराध नियंत्रण को लेकर जनता से सहयोग की अपील की मिशन शक्ति अभियान को लेकर महिलाओं से भी की बात एडीजी बरेली जोन ने आज मंडावली थाने का निरीक्षण किया

इस दौरान उन्होंने सबसे पहले मंडावली थाने पर बनाए गए डाक कार्यालय साइबर सेल कार्यालय बाल कल्याण अधिकारी कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया उसके बाद आम जनता से बात करते हुए उनकी समस्याओं को जाना जनता से अपील की क्षेत्र में हो रही कोई भी गैर कानूनी गतिविधि की जानकारी देकर पुलिस का सहयोग करें

कानून व्यवस्था और बेहतर बनाने के लिए क्या किया जा सकता है इसके लिए भी सुझाव मांगा इसके बाद मिशन शक्ति अभियान को लेकर महिलाओं से बात की एडीजी ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं को स्वावलंबी बनाने वे उनकी सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति अभियान के तहत अभियान चलाया जा रहा है और इसी को लेकर पहली बार महिला बीट तैयार की गई है हर रविवार को गांव गांव में महिला सम्मेलन के जरिए महिलाओं की समस्याओं को सुना जा रहा है

उन्होंने महिलाओं से और आम जनता से कहा है कि अगर किसी की कोई भी समस्या है और उसका थाना स्तर पर निस्तारण नहीं हो रहा है तो वह उनके नंबर पर कॉल कर सकते हैं वह उनकी बात सुनेंगे और समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेंगे इसके बाद उन्होंने थाने में अभिलेखों का निरीक्षण किया थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और थाने में पौधारोपण भी किया

इस दौरान एसपी बिजनौर डॉ धर्मवीर सिंह एसपी सिटी प्रवीण रंजन सिंह सीओ नजीबाबाद गजेंद्र पाल सिंह मंडावली थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार गौड़ आदि मौजूद रहे

एडीजी बरेली जोन ने किया मंडावली थाने का निरीक्षण, साथ ही जनता से भी किया संवाद।

मंडावली से अब्दुल रहमान अल्वी की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago