Categories: नहटौर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बिजनौर में धामपुर व नहटौर आगमन पर नेताओं वह कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

🔹प्रदेश अध्यक्ष का धामपुर वह नहटौर में बिजेपी नेताओं वह कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत,

Dahmpur: भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का बिजनौर दौरा धामपुर वह नहटौर में सभा को किया सम्बोधित उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी व करनी एक है। गांव, गरीब, किसान, झुग्गी झोपड़ी का इंसान और महिलाओं के सम्मान का संकल्प केंद्र की नरेंद्र मोदी व प्रदेश की योगी सरकार ने लिया है

आज दोनों सरकार अपने वादे पर खरी उतरी हैं। मोदी व योगी विकास पुरुष हैं, भ्रष्टाचार पर इन दोनों का कड़ा वार है। दोनों पर अभी तक भ्रष्टाचार एक भी दाग नहीं है। देश व प्रदेश की जनता की सेवा ही इन दोनों का लक्ष्य है।

दरअसल स्वतंत्र देव सिंह चार साल बेमिसाल के उपलक्ष्य में स्योहारा मार्ग स्थित प्रियंका स्कूल में आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने 6 साल के कार्यकाल में ग्रामीण उत्थान के लिए क्रांतिकारी कदम उठाएं उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, पीएम आवास, शौचालय, किसान सम्मान निधि,जनधन योजना जैसी योजनाएं लागू कर गरीबों को राहत पहुंचाई है वही प्रदेश की योगी सरकार ने सीमांत किसानों के ऋण माफ करने के साथ साथ अनेक जन कल्याणकारी कार्यों के द्वारा विकास के नए आयाम स्थापित किये हैं।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की आत्मा हैं कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के विश्वास से पिछले सभी चुनाव में भाजपा का परचम लहराया है और इस बार भी पंचायत चुनाव में भाजपा ने प्रत्येक सीट को जीतने का संकल्प लिया कार्यकर्ता इसकी रणनीति तय करें।

इससे पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का फूलों की विशाल माला पहनाकर जोरदार अभिवादन किया गया तथा इसके बाद गदा व रामदरबार के रुप में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, जिलाध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि, क्षेत्रीय भाजपा विधायक अशोक राणा, चांदपुर विधायक श्रीमति कमलेश सैनी, नहटौर विधायक ओम कुमार, बिजनौर सदन विधायक श्रीमति सुचि चौधरी, आदि प्रमुख रुप से शामिल रहे। कार्यक्रम आयोजक विधायक अशोक राणा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Nahtor: धामपुर के बाद नहटौर पहूंचे प्रदेश अध्यक्ष माननीय स्वतंत्रदेव सिंह वह मोहित बेनिवाल का नहटौर पहुँचने पर विधायक ओम कुमार ने भव्य स्वागत किया,

आप को बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय स्वतंत्र देव सिंह प्रथम आगमन पर बिजनौर के लिए रवाना हुए थे उन्होंने धामपुर सभा को संबोधित करने के बाद विधानसभा नहटौर पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, नेताओ और विधायक ओम कुमार ने फूल मालाओं से लादकर और बाबासाहेब की स्मृति देकर स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ भारतीय जनता पार्टी के छेत्रीय अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश मोहित बेनिवाल भी मैजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का ढोल नगाड़ो और पटाखों के साथ भी जोरदार स्वागत किया गया।

भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता और नेताओं ने खूब फोटो खिंचवाई। विधायक ओम कुमार जी ने कहा कि मैं विधानसभा नहटौर क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने यहां पहुंचकर हमारा हौसला बढ़ाया और महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत महिलाएं भी मौजूद रही,

आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,

https://youtu.be/VK1FHSWNY7o


(धामपुर से हमारे सवांददाता दिनेश कुमार प्रजापति व नहटौर से मोहम्मद फैज़ान की ये खास रिपोर्ट)



©Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago