बिजनौर के स्वाहेड़ी क्वारन्टीन सेंटर पर लगे लापरवाही के आरोप, मरीजों ने किया हंगामा विडियो वायरल!

बिजनौर न्यूज़:-देश प्रदेश में जहाँ चारों ओर कोरोना वैश्विक महामारी से ग्रस्त है और शासन प्रशासन सभी कोरोना के मरीजों को सभी जरूरत की सुविधाएं मुहैया कराने के लिये रात दिन काम कर रहे है। वहीं बिजनौर जिले के स्वाहेड़ी कोरोना एकान्तवास केंद्र में भारी अनियमितता के चलते कोरोना पॉजिटिव लोगो मे भारी रोष व्याप्त है।

            स्वाहेड़ी क्वारन्टीन सेंटर के एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति ने केंद्र के अंदर चल रही लापरवाही की एक विडियो सोशल मीडिया पर अपलोड की है, जिसमें सभी व्यक्ति मरीज अपनी अपनी समस्याओं को लेकर गुस्सा कर रहे हैं। उस मरीज ने बताया कि मुझे यहाँ आए 72 घण्टे से भी अधिक समय बीत गया परन्तु यहां की व्यवस्था बहुत ही दयनीय हैं। उस मरीज ने बताया कि साफ सफाई के नाम पर सिर्फ झाड़ू पकड़ कर फोटो क्लिक कराए जाते है, ताकि प्रतिदिन किये जा रहे कार्यो को आला अधिकारियों को दिखाया जा सके परन्तु हकीकत में वहाँ मरीजों के लिए कोई भी संतोषजनक व्यवस्था नहीं है।

‌          उस मरीज ने अपनी विडियो बताया कि हम लोगो के साथ जानवर से बुरा सलूक किया जा रहा है।  दस बार चिल्लाने पर दवाई फेक कर दी जाती है बदबू के मारे दम घुटता है, जो लोग ठीक होकर जा चुके हैं उनकी चादरे उनका सामान उन्ही के बेड पर जब तक सड़ता रहता है जब तक नया मरीज नही आ जाता। मेरी जिला प्रसासन से ये मार्मिक घुहार है कृपया स्वाहेड़ी क्वारन्टीन सेंटर की तरफ भी एक दृष्टि अवश्य डाले एवं हम लोगों पर इस तरह का दुर्व्यवहार ना किया जाए।

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago