एसीबीडब्लूएफ अभी भी लोगों में कोविड के प्रति जागरूकता की अलख जगाने के लिए कटिबद्ध:- इंजी० विकास कुमार आर्य

शुक्रवार को फाउंडेशन के सदस्यों ने बिजनौर में जगह जगह झुग्गी बस्तियों में पहुँचकर वस्त्र वितरण किए व जिलें में अधिकतर झुग्गी बस्तियों में पहुँचकर कोरोना के प्रति किया जागरूक ।

भारत में कोरोना संक्रमण की स्थिति सामान्य होने का नाम ही नहीं ले रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत मे कोरोना से मरने वालों की संख्या एक लाख के पास पहुँच गयी है। ऐसे में सभी भारतवासियों व जिम्मेदार नागरिकों के पास स्वयं की सुरक्षा व जागरूकता के अलावा कोई ओर विकल्प नहीं है। जागरूकता की इसी श्रंखला में जिला बिजनौर में एंटी करप्शन ब्यूरो एंड वेलफेयर फाउंडेशन जो कि पंद्रह मार्च से लगातार कोविड के लिए लोगों में जागरूकता लाने का कार्य कर रही है।

वृहस्पतिवार की शाम को फाउंडेशन की डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेटर रंजना सैनी ने अपने कार्यकर्ताओं संग बिजनौर की झंडापुर व आतिफ शेख ने अपने सहयोगी संग नजीबाबाद की जलालाबाद झुग्गी बस्ती पहुँचकर वहाँ उपस्थित लोगों को साफ सफाई व कोरोना के प्रति लापरवाही न बरतने व छोटी छोटी लापरवाही से अवगत कराया जिनसे कोरोना संक्रमण का खतरा लग सकता है। रंजना सैनी ने बताया कि इस समय भारत एक चुनौतीपूर्ण संकट से जूझ रहा है जिसको हम अपनी जागरूकता से दूर कर सकते है।

फाउंडेशन के फाउंडर व नेशनल चैयरमैन इंजीनियर विकास कुमार आर्य ने बताया कि हमारी फाउंडेशन की सदस्य शमीमा द्वारा भेंट किये गए वस्त्रों को नजीबाबाद में पचास व बिजनौर में एक सौ बच्चों को वस्त्र वितरण किये गए है एवं इसी के साथ फाउंडेशन पिछले छः माह से शासन व प्रशासन के निर्देशन में वैश्विक महामारी कोरोना को हराने के लिए लोगों में जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही है। जागरूकता के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अमन सक्सेना, आयुष माहेश्वरी,सतबीर सिंह, स्वाति, शमीमा, वाजिद, सादमान, बिलाल अहमद आदि ने अपना पूर्ण योगदान दिया।

(रिपोर्ट : इंजी० आसिम जलालाबादी)

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago