बिजनौर पहुंचे राज्यसभा सांसद व आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह, योगी सरकार पर जमकर बरसे

▪️बिजनौर में हुईं प्रेस कांफ्रेंस में योगी सरकार पर जमकर बरसे संजय सिंह,

Bijnor news:- आम आदमी पार्टी हाई कमान की तरफ से संजय सिंह राज्य सभा सांसद व सामाजिक कार्यकर्ता और आम आदमी पार्टी की कोर समिति के सदस्य पार्टी के गठन को मज़बूत करने के लिए बिजनौर आए हुए थे, इसी दौरान एक निजी होटल में संजय अपने साथियो के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजन किया जिसमें संजय सिंह ने योगी सरकार पर जमकर बरस पड़े,

उन्होंने एक एक कर उत्तर प्रदेश सरकार पर आरोपों की लाइन लगा दी। उन्होंने योगी सरकार पर आरोपियों को संरक्षण देने वाली सरकार बताया।

योगी सरकार में बढ़ते क्राइम को लेकर संजय ने कहा की यूपी सरकार खास तौर से मासूम बच्चियों के साथ हो रहे बलात्कार को रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित नज़र आ रही है।

साथ ही योगी सरकार बलिया में हुए कांड के बाद बीजेपी विधायक व बलात्कारियो को बचाने के चक्कर में एड़ी चोटी का ज़ोर लगाने में तुली है। #sanjay_Singh

संजय सिंह ने बीजेपी सरकार पर तानाशाहा की तरह कार्य कर सभी विपक्षी नेताओं को झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश का आरोप भी लगाया। आम आदमी पार्टी के नेताओ और मुझ पर भी सरकार आए दिन झूठे मुक़दमे लगाने से बाज़ नहीं आ रही है।

उन्होंने बताया कि यूपी सरकार जो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे लगाती है वही सरकार ज़मीनी स्तर पर बेटी और महिलाओं के ऊपर होने वाले क्राइम को रोक पाना तो बहुत दूर उसके लिए कुछ कर तक नहीं पा रहीं है।

यूपी में आत्महत्या हो या बलात्कार या फिर लूट प्रतिदिन इनके आंकड़े बढ़ने पर है और थानों में एफआईआर तक दर्ज नहीं होती है। पीड़ितों को इंसाफ मिलना तो दूर फरियादी अपनी फरियाद को थाने ले जाने से भी हिचक रहें है।

बाइट:- संजय सिंह, राज्यसभा सांसद #Aap_party

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago