Categories: नूरपुर

बिजनौर के नूरपुर में डीजे बजाने को मना करने पर युवक को पीट-पीट कर मार डाला

बिजनौर के नूरपुर में लॉक डाउन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने से मना करने की कीमत एक युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी शनिवार की देर रात तेज आवाज में बजता डीजे पड़ोसियों की नींद को खराब कर रहा था।

जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला ब्रहमपुरी निवासी पत्रकार गुणवंत सिंह के घर पर उसके धेवते की जन्मदिन का समारोह चल रहा था जिसमें काफी संख्या में मेहमानों की आवाजाही थी

जन्मदिन के समारोह में डीजे भी बज रहा था। लेकिन तेज आवाज से देर रात मोहल्ले वासियों की नींद उड़ रही थी। इसी बीच मोहल्ला गोविन्दनगर निवासी सरदार भूपेंद्र सिंह ने आयोजक गुणवंत सिंह के घर जाकर डीजे की आवाज को कम करने की बात कही

जिस पर आयोजक परिवार के सदस्यों ने अपने साथियों के साथ मिलकर भूपेंद्र सिंह पर गाली गलौच करते हुए लाठी डंडे व सरिया से हमला कर दिया जिसमें भूपेंद्र सिंह गंभीर रुप से घायल हो गया भूपेंद्र को घायल पड़ा देख चीख पुकार मच गई

आनन फानन में परिजन घायल अवस्था में भूपेंद्र को चिकित्सक के यहां ले गए, जहां से परिजन उसे कॉसमॉस अस्पताल मुरादाबाद ले गए जहां उपचार के दौरान भूपेंद्र की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में हाहाकार मच गया

मृतक की पत्नी गुरमीत कौर की तहरीर पर उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। दोपहर मृतक का शव के पहुंचे पर मृतक के परिजनों को पकड़ने को लेकर शिव मंदिर चोक पर शव को रख कर जाम लगा कर आरोपी को पकड़ने की माँग की।

जाम के दोरान भारी पुलिस बल व चार थानो की पुलिस मोजूद रही देर शाम तक पुलिस कप्तान व डीएम के ना पहुँचने पर जाम लगा रहा थाने प्रभारी द्वारा परिजनों को आश्वासन दिया जा रहा था,

बिजनौर के नूरपुर में डीजे बजाने को मना करने पर युवक को पीट-पीट कर मार डाला.. आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,

https://youtu.be/Rim4Xf-Bpg4

नूरपुर से गुलफाम राजा की रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago