बिजनौर में गले में टॉफी फंसने से ढाई साल के बच्चे की मौत।

जनपद बिजनौर के नहटौर गांव चक गोवर्धन में एक ढाई वर्षीय बच्चे की टाफी गले में फंसने से मौत हो गई। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, गांव चक गोवर्धन निवासी शमशाद अहमद के ढाई वर्षीय पुत्र सैफे टाफी खा रहा था। इसी दौरान टाफी उसके गले में फंस गई। जिससे उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजनों ने तुरंत बच्चे को सीएचसी नहटौर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सीएचसी नहटौर के चिकित्सा प्रभारी डॉ. आशीष आर्य ने बताया कि बच्चा अस्पताल पहुंचने से पहले ही।दम तोड़ चुका था। उन्होंने संभावना जताई कि टॉफी सांस की नली में फंसने के कारण यह दुखद घटना हुई। मृतक बच्चे के पिता शमशाद अहमद फेरी लगाकर गांवों में दाल बेचने का काम करते हैं। वह कुछ समय पहले ही गोहावार से आकर चक गोवर्धन में बसे थे।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ मोहम्मद फैजान नहटौर

बिजनौर एक्सप्रेस जनपद का एक मात्र न०-1 व लोकप्रिय हिंदी समाचार चैनल है। हम पीड़ितों की आवाज बनकर खबरों को कवर करते है बिजनौर एक्सप्रेस मीडिया राजनीति, खेल, सामाजिक, शिक्षा,मनोरंजन, अपराध, जैसे मुद्दों को उजागर करने का काम करता है जो महत्व के हैं और लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं

नोट : हर तरह के विज्ञापन, व्यक्तिगत, कारोबारी, सामाजिक, चुनावी प्रचार प्रसार के लिए संपर्क करे।

मोबाईल नम्बर : 9193422330-9058837714
admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago