अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति बिजनौर इकाई की ओर से एसपी बिजनौर को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौपा।

ज्ञापन में पत्रकार के साथ पुलिस द्वारा किए जा रहे दुर्रव्यवहार की कड़ी निंदा की गई। अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ़ कार्यवाही की मांग की गई।

  नजीबाबाद न्यूज़:-     शुक्रवार को अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति बिजनौर जिलाध्यक्ष हाशिम अहमद के नेतृत्व में एसपी बिजनौर संजीव त्यागी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी संगीता को सौपा। ज्ञापन में कहा गया कि अफजलगढ़ में इलेक्ट्रॉनिक मीडियाकर्मी इशरत अली के साथ दरोगा दीपक पवार द्वारा वाहन चेकिंग के नाम पर अभद्रता तथा नूरपुर के पत्रकार को दरोगा द्वारा कारोबार न करने की अनावश्यक नसीहत दी गयी। जो कि गलत है। ज्ञापन में दरोगा दीपक पवार के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की। एसडीएम संगीता ने पत्रकारों को हरसंभव सम्मान करने का भरोसा दिलाया और कहा कि यह मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दिया जाएगा। जिला अध्यक्ष हाशिम अहमद ने कहा कि अपने आपको मीडिया का परिचय देना अब एक गुनाह हो गया है । अफजलगढ़ में भी मीडिया कर्मी के परिचय देने के बाद दरोगा ने जानबूझकर दुर्व्यवहार किया है जिससे उनकी ओछी मानसिकता का पता चलता है। आए दिन पत्रकारों को जानबूझकर सताया जा रहा है। जिला उपाध्यक्ष अजय जैन ने कहा कि जब तक पत्रकार सुरक्षा कानून लागू नहीं हो पाएगा तब तक पत्रकारों को इंसाफ नहीं मिल पाएगा। ज्ञापन देने वालों में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के जिला अध्यक्ष हाशिम अहमद एवं जिला उपाध्यक्ष अजय जैन, जिला सचिव गुलजार शेख, मरगूब हुसैन नासिर तहसील प्रभारी, शहजाद नोमानी नगर अध्यक्ष, संजीव ठाकुर नगर महामंत्री, शाही अराफात सैफी, कुलदीप राजपूत, मयंक कश्यप, नईम कस्सार,इंजीनियर विकास कुमार आर्य, अब्दुल रऊफ, अंकित शर्मा, हिफजुररहमान, मौहम्मद सुहेल, चेतना गुप्ता, रिहान अंसारी, नौशाद सैफी, मोहम्मद अरहान आदि शामिल थे।

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago