बिजनौर के ग्राम मौहउद्दीनपुर में मिशन योजना के अंतर्गत एक बैठक का आयोजन किया गया

बिजनोर। मुख्य विकास अधिकारी कामता प्रसाद के आदेशानुसार आज मुहम्मदपुर देवमल ब्लॉक के ग्राम मौहउद्दीनपुर में मिशन योजना के अंतर्गत एक बैठक का आयोजन किया गया बैठक में नवयुवको के अभिभावकों को मिशन कौशल, प्रधानमंत्री स्टार्टअप योजना आदि के विषय मे विस्तार से बताया गया।


बैठक में मुख्य रूप से एडीओ आई एस बी सतेन्द्र कुमार ने ने अभिभावकों से कहा कि जीवन में सिद्धांत के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान की भी जरूरत होती है जो अभ्युदय योजना के तहत विद्यार्थियों को मिल रही है एडीओ आई एस बी सतेन्द्र कुमार ने सफलता के लिए धैर्य और तन्मयता से अहर्निश प्रयास करने की सलाह अभिभावकों को दी उन्होंने कहा कि असफलता से परेशान होने की जरूरत नहीं है कई बार असफलता से ही बड़ी सफलता की राह मिलती है

कोरोना संकट में तकनीक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए एडीओ आई एस बी सतेन्द्र कुमार ने कहा कि आज की पीढ़ी भाग्यशाली है कि उसे अब पुस्तकों के ढेर से घिरना नहीं पड़ रहा स्मार्ट फोन में ही उसे दुनिया भर की किताबें उपलब्ध हो जा रही हैं एडीओ आई एस बी सतेन्द्र कुमार ने अभ्युदय से जुड़े कुछ अभिभावकों के जिज्ञासा भरे सवालों का जवाब भी दिया इस अवसर पर एडीओ आई एस बी सतेन्द्र कुमार ग्राम पंचायत सचिव विवेक देशवाल अक्षय शर्मा शिक्षक मनोज कुमार श्री मति अकलेश आगनवाडी जरीफुल आदि उपस्थित रहे

Report By – Bijnor Express

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago