कलक्ट्रेट में जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेन्ट कमेटी की बैठक आयोजित हुई।

महात्मा विदुर सभागार कलक्ट्रेट बिजनौर में दिनांक 10-09-2024 को जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेन्ट कमेटी की बैठक आहूत की गयी, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी समस्त खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

दिनाँक 02 अक्टूबर, 2024 को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की जयंती पर ‘‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता‘‘ की थीम पर स्वच्छ भारत दिवस समारोह मनाये जाने हेतु दिनाँक 14 सितम्बर से दिनाँक 01 अक्टूबर, 2024 तक स्वच्छता ही सेवा (एस0एच0एस0) अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाये जाने हेतु समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देषित किया गया कि वे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में एक बलैक स्पॉट चिन्हित कर स्वच्छता लक्षित इकाई के रूप में चयनित करना सुनिश्चित करें।

साथ ही बैठक में रेट्रोफिटिंग सर्वे की समीक्षा, आईएचएचएल की प्रगति की समीक्षा, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की भौतिक प्रगति की समीक्षा, ओ0डी0एफ0 प्लस 2022-23 में चयनित ग्राम पंचायतों में व्यय किये जाने हेतु अवशेश धनराशि, ओ0डी0एफ0 प्लस 2023-24 में चयनित ग्राम पंचायतों के व्यय की समीक्षा, सी0एम0 डैशबोर्ड में (2024-25) हेतु जनपद की अपेक्षित प्रगति, वित्तीय वर्ष 2024-25 की समस्त ओ0डी0एफ0 प्लस की कार्ययोजना शीघ्र उपलब्ध कराये जाने व प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में पंचायत सहायक, केयर टेकर के मानदेय का भुगतान करने इत्यादि बिन्दुओं पर चर्चा की गयी।

बिजनौर एक्सप्रेस पर सूचना व विज्ञापन लगाने व सभी महत्वपूर्ण व बड़ी खबर देने के लिए व्हाट्सएप पर मैसज करे 9193422330

BijnorExpressLive | BijnorExpress | News | BijnorExpressNews

बिजनौर एक्सप्रेस न्यूज़ चैनल बिजनौर का एक मात्र लोकप्रिय हिंदी समाचार पोर्टल व यूट्यूब चैनल है। हम राजनीति, खेल, सामाजिक, मनोरंजन और अन्य खबरों को कवर करते हैं। बिजनौर एक्सप्रेस न्यूज़ लोगों में चैनल होने की ख्याति को बनाए रखता है। चैनल उन मुद्दों को उजागर करने का काम करता है जो महत्व के हैं और लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं।

Official website:
bijnorexpress.com

Like us on Facebook: BijnoreExpress

Follow us on Twitter : bijnorexpress2

Follow us on Instagram: bijnorexpress2

Download App on
playstore : BijnorExpress

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago