#Najibabad नगर के एक व्यक्ति की विधुत करंट लगने से सऊदी में मौत हो गई। घटना की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला मुनीरगंज निवासी शफीक अहमद का पुत्र इक़रार कई साल पहले सरिये भीम बांधने का कार्य करने के लिए सऊदी गया था। वह कई वर्षों से वही पर रहकर कार्य करता था। बताया जाता है कि मंगलवार की शाम इक़रार की सऊदी मे विधुत लाईन की चपेट में आने से मौत हो गई।
घटना की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। मोहल्लेवासी भी गम में डूब गए और घटना की जानकारी के लिए सांत्वना देने वालो का उनके घर पर तांता लग गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
परिजनों ने बताया कि इक़रार लगभग सात सालों से सऊदी के दम्माम के पास अलखरज में सरिया व भीम बांधने का कार्य करता था। उन्होंने बताया कि बुधवार को वह साइड पर था, वहां कार्य करते समय 11 हज़ार की लाईन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ कार्य करने वालो ने घटना की सूचना दी।
नजीबाबाद से शाही अराफ़ात सैफ़ी, की रिपोर्ट
पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…