Categories: साहनपुर

नजीबाबाद पुलिस ने चोरी की जेसीबी मशीन के साथ 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

बिजनौर न्यूज़:-  चोरी की जेसीबी मशीन के साथ पुलिस ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की जेसीबी मशीन और फर्जी आरसी बरामद की है। पीड़ित इकबाल ने 4 जुलाई को अपनी जेसीबी मशीन अपने दोस्त राहुल जोकि नजीबाबाद थाना क्षेत्र साहनपुर के रहने वाले हैं।

राहुल के फॉर्म हाउस से अज्ञात चोरों द्वारा जेसीबी मशीन को चुराया गया था। जेसीबी मशीन मालिक इकबाल ने 5 जुलाई को थाने में चोरी की तहरीर दी थी।

जेसीबी मशीन चोरी का खुलासा करते हुए एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि चोरी की जेसीबी मशीन को पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है और इस चोरी की घटना में पुलिस ने जुबैर, आमिर,सोनू और अरमान को गिरफ्तार किया है। जबकि इस चोरी में शामिल इनका साथी दीपक अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि फरार आरोपी दीपक ने नहर पटरी के किनारे संतों  फार्म हाउस से अपने दोस्तों के साथ मिलकर जेसीबी चोरी की थी। सभी चोरों द्वारा जेसीबी मशीन को छुपते छुपाते हुए महेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति को 5 लाख में बेच दी थी।

चोरी की जेसीबी मशीन को पुलिस ने बरामद करते हुए चार चोरों को गिरफ्तार किया है।जबकि इनका एक साथी अभी फरार है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। चोरी की जेसीबी मशीन के कागजातों को बदलकर जेसीबी मशीन को बेचा गया था।

Report by rohit Kumar

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago