बिजनौर के नगीना सपा विधायक मनोज पारस सहित 35 नेताओं पर केस दर्ज, सामूहिक रोजा इफ्तार में हिस्सा लेने पर कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में सामूहिक रोजा इफ्तार में जाने पर सपा विधायक सहित 35 पर मुकदमा किया गया है. कोरोना महामारी के दौर में सामूहिक रोजा इफ्तार कार्यक्रम में हिस्सा लेने के आरोप में नगीना पुलिस ने सपा विधायक मनोज पारस सहित 35 नेताओं के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है.

वहीं कार्रवाई के बाद कुछ लोग पुलिस की आलोचना कर रहे हैं तो कुछ लोग इसे कोरोना की रोकथाम के लिए उठाया सख्त कदम बता रहे हैं.

कोरोना के चलते शासन भीड़ जुटाने को लेकर सख्त नजर आ रहा है. जिले में हर रोज 100 से ज्यादा कोरोना के मरीज मिल रहे हैं.

इस संबंध में नगीना के सपा विधायक मनोज पारस का कहना है कि यह मुकदमा बदले की भावना से कराया गया है. उनका कहना है कि रोजा इफ्तार कार्यक्रम में चंद लोग ही शामिल थे. जिन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया था.

इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित शुक्ला का कहना है कि रोजा इफ्तार कार्यक्रम में विधायक सहित जिन लोगों ने भी हिस्सा लिया है,

उन्होंने कोरोना महामारी के नियमों का पूरा उल्लंघन किया है. उनका कहना है कि धार्मिक आयोजनों पर पूरी तरह प्रतिबंध है. रोजा इफ्तार भी पूर्ण रूप से धार्मिक कार्यक्रम है जो आयोजित नहीं हो सकता.

बिजनौर एक्सप्रेस की ख़ास रिपोर्ट

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago