3 माह पूर्व लव मैरिज हुई एक विवाहिता की अचानक देर रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।विवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर जिला अस्पताल भिजवा दिया है। और मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
दरअसल धामपुर थाना क्षेत्र के नींदडू निवासी जरीन फात्मा की शादी 3 माह पूर्व गांव के ही नूर अख्तर से हुई थी। दोनों का लगभग 8 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था उसके बाद 3 माह पूर्व दोनों ने लव मैरिज की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही प्रेमी के भाई से उसका जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
मृतिका के परिजनों के अनुसार जरीन फातमा को भेज के लिए काफी दिनों से प्रताड़ित किया जा रहा था देर रात विवाहिता की मौत के बाद जहां परिजनों में कोहराम मच गया तो वही रहस्यमय ढंग से जरीन फातमा की हुई मौत के मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है उधर मृतिका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
बाईट- परिजन
बाईट:-डॉ धर्मवीर सिंह एसपी बिजनौर
धामपुर से रोहित कुमार रिपोर्ट – बिजनौर एक्सप्रेस खबर सबसे पहले
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…
हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…