बिजनौर में घर मे अकेली 19 साल की मंतशा ज़मीन पर मृत पड़ी मिली। घरवालो ने आकर देखा मच गया कोहराम

Reported by: गुफाम राजा | Edited by : Bijnor Express | झालू | बिजनौर |उत्तर प्रदेश।

जनपद बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र के झालू में एक युवती की संदिग्ध परिस्तिथियों में हुई मौत के बाद हड़कंप मच गया। कल मंगलवार की देर शाम युवती का शव घर में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतका के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच किये जाने की मांग की है।

कल मंगलवार को कस्बे के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी मोबिन अपने परिजनों के साथ बाहर गए हुए थे। इस दौरान घर पर उनकी पुत्री मंतशा आयु 19 वर्ष अकेली थी। परिजनों ने पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया कि देर शाम वापस आने पर उन्हें मंतशा घर के अंदर बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ी मिली। परिजन मंतशा को लेकर चिकित्सक के पास ले गए। जहाँ चिकित्सको ने मंतशा को मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

एसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि युवती की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

बिजनौर एक्सप्रेस पर विज्ञापन लगाने व सभी महत्वपूर्ण व बड़ी खबर देने के लिए व्हाट्सएप पर मैसज करे 9193422330

BijnorExpressLive | BijnorExpress | News | BijnorExpressNews

बिजनौर एक्सप्रेस न्यूज़ चैनल बिजनौर का एक मात्र लोकप्रिय हिंदी समाचार पोर्टल व यूट्यूब चैनल है। हम राजनीति, खेल, सामाजिक, मनोरंजन और अन्य खबरों को कवर करते हैं। बिजनौर एक्सप्रेस न्यूज़ लोगों में चैनल होने की ख्याति को बनाए रखता है। चैनल उन मुद्दों को उजागर करने का काम करता है जो महत्व के हैं और लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं।

Official website:
bijnorexpress.com

Like us on Facebook: BijnoreExpress

Follow us on Twitter : bijnorexpress2

Follow us on Instagram: bijnorexpress2

Download App on
playstore : BijnorExpress

नोट : जनहित के मुद्दे उठाने पीड़ित व्यक्तियों की खबर लगाने,कारोबार का प्रमोशन चुनाव प्रसार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे।
मोबाईल नम्बर :
9193422330-9058837714

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 week ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago