नफ़रत से भरी बुल्ली बाई डील्स की मास्टरमाइंड निकली सिर्फ 18 साल की लड़की ।

Edited By : बिजनौर एक्सप्रेस | Najibabad, Bijnor, UP | Updated : 5 जनवरी, 2022

BulliBaiApp में एक नया और अहम खुलासा हुआ है। इस खुलासे से आप सकते में आ जाएंगे । बुल्ली डील्स मामले की मुख्य महिला आरोपी का नाम मुंबई पुलिस ने मीडिया के साथ साझा किया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला का नाम श्वेता सिंह है जो कि मात्र 18 वर्ष की है। 12वीं पास श्वेता सिंह के दिल में मुस्लिम महिलाओं के प्रति इतनी नफरत भर डाली कि उसने मुस्लिम महिलाओं को ही बेचना चाहा।

बता दें कि इस 18 वर्षीय युवती को मुंबई पुलिस ने उत्तराखंड के रुद्रपुर टाउन से गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक 18 वर्षीय श्वेता सिंह ही मुख्य आरोपी है। और “बुल्ली बाई” ऐप से जुड़े तीन अकाउंट हैंडल कर रही थी।

मुंबई पुलिस के मुताबिक विशाल झा ने एक अकाउंट खालसा सुपरीमेसस्टि के नाम से बनाया था। और 31 दिसंबर को उसने बाकी अकाउंट को भी इस तरह बदल दिया कि वह सिखों के अकाउंट जैसे दिखे। और फर्जी अकाउंट्स को खालसा पंथ से जोड़ कर दिखाया।

गौर करने वाली बात ये है कि कैसे इतनी कम उम्र के बच्चे ऐसी ओछी हरकतों पर उतर सकते हैं। आखिर कौन हैं वो लोग जिन्होंने इनके अंदर इतनी नफरत भर डाला? कौन हैं वो लोग जिन्होंने अपने फायदे के लिए इनका ब्रेनवाॅश किया?

इतनी कम उम्र में इन्हें इतनी समझ तो नहीं हो सकती कि ये एक तीर से दो निशाने लगा सके। खालसा पंथ के नाम से अकाउंट बनाना और उस अकाउंट के जरिए मुस्लिम महिलाओं को टार्गेट करने का आईडिया या यूं कहे कि दिमाग कैसे आ सकता है?

आखिर कौन हैं वो लोग जो मुस्लिम और सिख समुदाय के बीच एक लकीर खींचना चाहते हैं? बहरहाल मुंबई पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बिजनौर की ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए Bijnor Express की ऍप्लिकेश डाऊनलोड करे ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago