Categories: अफजलगढ़

बिजनौर के बढ़ापुर में बाघ के हमले में 13 वर्षीय वर्षीय बच्चे की मौत

🔹नल पर पानी पी रहे 13 वर्षीय बालक पर किया बाघ ने हमला बालक की मौत गांव मे दहशत का माहौल

Bijnor: बिजनौर के बढ़ापुर थाना क्षेत्र के ग्राम भोगपुर में नल पर पानी पी रहे 13 वर्षीय बालक को टाईगर उठाकर गन्ने के खेत में ले गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर घायल बालक को गन्ने के खेत में छोड़ गया,

इलाज के दौरान ले जाते समय घायल की रास्ते मे मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। गांव भोगपुर थाना बढ़ापुर निवासी विशाल उम्र 12 वर्ष पुत्र बंसी लाल कम्बोज मंगलवार की देर शाम अपने घर पर नल पर पानी पी रहा था अचानक टाईगर ने विशाल की गर्दन पर हमला कर घायल कर दिया।

बालक की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े गन्ने की ईख में टाईगर घायल बालक को गन्ने के खेत में छोड़ भाग गया। घायल को परिजन सीएचसी अफजलगढ़ में लेकर आ रहे थे की रास्ते में ही घायल ने दम तोड़ दिया।

उधर सीएचसी प्रभारी डॉ ने घायल विशाल को मृत घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से गांव मे दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरे लगाकर टाईगर को पकड़वाने की मांग की

बिजनौर से आकिफ अंसारी की रिपोर्ट

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago