Categories: साहनपुर

नजीबाबाद मालन नदी में नहाने गए 13 वर्षीय बालक की पानी में डूबने से मृत्यु मोहल्ले वा परिवार में मचा कोहराम।

Reported By : अल्ताफ़ रज़ा | बिजनौर एक्सप्रेस , Bijnor, UP | Updated :30 जुलाई, 2021

#Najibabad: घर पर बिना बताए मालन नदी पर जाकर नहाने से नजीबाबाद के 13 वर्षीय शादान पुत्र अल्ताफ निवासी मोहल्ला रामपुरा की नदी में नहाने से मृत्यु हो गई बताया जा रहा है ।

नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण 13 वर्षीय शद्दान की पानी में डूबने के कारण मृत्यु हो गई है वही नजीबाबाद के कुछ युवाओं ने मानवता के नाते पानी में कूदकर बच्चे को बचाने की पूरी कोशिश की और बच्चे को बाहर निकाल भी लिया था लेकिन अस्पताल ले जाते समय बच्चे की मृत्यु हो गई

जनप्रतिनिधियों ने सभी लोगों से अपील की अपने बच्चों का ख्याल रखें बच्चों को नदी पर नहाने से मना करें उनको वहां पर ना भेजें उनका ख्याल रखें ख्याल न रखने से बहुत बड़ी दुर्घटना घट सकती है।

नजीबाबाद विधायक हाजी तस्लीम अहमद ने कहा बच्चे के पिता विदेश में रहकर कार्य करते हैं बिना बताए घर से नहाने निकले हुए बालक की पानी में डूबकर मृत्यु हो गई।

नजीबाबाद पूर्व चेयरमैन मोज्जम खान ने भी सभी लोगों से अपील की कि अपने बच्चों का ख्याल रखें

उप जिलाधिकारी नजीबाबाद परमानंद झा ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया बताया नदी में पानी में डूबने से बालक की हुई मृत्यु

इस आर्टिकल को शेयर करे व ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए ©️Bijnor Express पर बने रहे

बिजनौर एक्सप्रेस के ऐप से अपने फ़ोन पर पाएं रियल टाईम अलर्ट और सभी खबरें डाऊनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

Share
Published by

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago