Categories: किरतपुर

बिजनौर के किरतपुर थाने के सामने 8 महीने से खड़ी हैं 108 एम्बुलेंस प्रशासन की लापरवाही से हुईं कबाड़ में तब्दील

किरतपुर। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की आकस्मिक चिकित्सा सेवा में लगी 108 एम्बुलेंस लगभग आठ माह से पुलिस स्टेशन के सामने सड़क किनारे खड़ी कबाड़ में तब्दील होती जा रही है जिसका स्वास्थ्य विभाग पुरसाने हाल नही है।

मालूम हो की यूपी 41जी 0689 ( 108 एम्बुलेंस ) पिछले कई माह पहले दुर्घटना का शिकार हो जाने के कारण खराब हालत में थाना प्रांगण में खड़ी हुई थी जिसे लगभग आठ माह पूर्व थाने के सामने सड़क किनारे लावारिस हालत में खड़ा कर दिया गया है। यह गाड़ी सड़क किनारे खड़ी है जिसकी वजह से कभी भी कोई तेज़ रफ़्तार वाहन इससे टकराकर दुर्घटना ग्रस्त हो सकता है।

स्वास्थ्य विभाग को लाखों रुपये मूल्य की इस गाड़ी को ठीक करवाने या उसे सड़क किनारे से हटा कर अस्पताल परिसर में खड़ी करने की फुरसत नही है।

इस सम्बन्ध में जब किरतपुर सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी ईश्वरानन्द से मालूम किया गया तो उन्होंने बताया कि उक्त गाड़ी ( 108 एम्बुलेंस ) मेरे यहाँ जुआइन करने से पहले ही खड़ी हुई है। मुझे इसकी ज़्यादा जानकारी नही है।

किरतपुर से मौहम्मद परवेज की रिपोर्ट

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago