समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर नजीबाबाद क्षेत्र के हाजी विधायक तसलीम अहमद ने वितरित किए आह्वान पत्र,

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के आह्वान पर एवं नजीबाबाद से विधायक हाजी तसलीम अहमद के निर्देशन में आज विधानसभा क्षेत्र नजीबाबाद के विभिन्न गांव में समाजवादी पार्टी का आह्वान पत्र ग्रामीणों को वितरित किया गया l विधायक प्रतिनिधि नितिन कश्यप, पूर्व जिला सचिव नईम मकरानी एवं पूर्व जिला सचिव इंजीनियर शादाब हैदर ने क्षेत्र के ग्राम मंडावली, भागूवाला, औरंगपुर भिक्कू, नारायणपुर रतन, श्यामीवाला, मुजायदा पट्टी एवं मिर्जापुर सैद, नया गांव में भाजपा की जन विरोधी नीतियों के बारे में ग्रामीणों को बताया l प्रदेश एवं केंद्र की सरकार महिलाओं की सुरक्षा करने में, यूपी में गुंडाराज खत्म करने में, युवाओं को नौकरी देने में, किसानों को लाभ पहुंचाने में, पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों को रोकने में, लॉक डाउन के दौरान जनता को होने वाली परेशानियों को दूर करने में पूरी तरह से नाकाम रही हैl

विधायक प्रतिनिधि ने कहा की समाजवादी पार्टी की सरकार में माननीय अखिलेश यादव जी ने कई योजनाएं चलाकर प्रदेश की जनता को लाभान्वित करने का काम किया था l भाजपा सरकार ने अभी तक कोई भी ऐसी योजना नहीं चलाई है जिससे प्रदेश की जनता को कोई फायदा हो l इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़ी समस्याएं बताई, जिनका मौके पर निस्तारण किया गया l


Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago