Categories: अफजलगढ़

रंगे हाथों पकड़े गए बिजनौर के टिपलर चोर

बिजनौर की अफजलगढ़़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर टिपलर चोरी करने वाले गैंग कोे रंगेहाथ धर दबोचा। पकडे़ गये चोरों से पुलिस ने पूछतांछ की तो उ‌न्होने टिपलर चोरी करने की बात कबूल की। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव मकसूदाबाद निवासी नन्हे सिंह पुत्र चन्द्रपाल सिंह का एक सप्ताह पूर्व की रात कुछ अज्ञात चोरों ने ट्रैक्टर की एक टिपलर चोरी कर ली थी।

पीड़ित नन्हे सिंह द्वारा कोतवाली अफजलगढ़ में एक मुकदमा टिपलर चोरी करने को लेकर अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज कराया गया था। थानाध्यक्ष हम्बीर सिंह के द्वारा एक टीम का गठन किया गया। एसएसआई आशीष कुमार तोमर के नेतृत्व में चोरों को पकड़ने के लिए मुखबिर लगाए। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर शेरगढ से जटपुरा तिराहे के समीप पुलिस ने चार चोरो को ट्रैक्टर के पीछे जोड़कर ले जा रहे टिपलर को मौके पर पहुंचकर पकड़ लिया।

पकडे़ गये चोर दानिश पुत्र शाहिद निवासी गांव सुआवाला,मंगल पुत्र विजय कुमार निवासी गांव मकसूदाबाद थाना अफजलगढ़,, अजय पुत्र छत्रपाल सिंह निवासी ग्राम मंडइयों थाना ठाकुरद्वारा ठाकुरद्धारा तथा गोविन्द पुत्र जयकुमार निवासी लालपुर गौसाई थाना ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि टिपलर को चोरी कर शेरगढ के जंगल में गन्ने के खेत में छिपा दिया था। आरोपी ट्रैक्टर में जोड़कर टिपलर को बेचने जा रहे थे। आरोपी दानिश के पास से एक चाकू भी बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष हम्बीर सिंह ने बताया कि चारों चोरों ने चोरी कबूल की है।

इस अवसर पर एसएसआई आशीष कुमार तोमर के आलावा एसआई जीत सिंह पुंडीर,कांस्टेबल आशीष कुमार, कांस्टेबल ललित कुमार, कांस्टेबल मार्शल तथा कांस्टेबल आकाश कुमार ने ट्राली चोरी करने वाले गैंग को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई। पकड़ गये चोरों को विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

बिजनौर की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं

बिजनौर में घर मे घुसे करोड़ो के जीव पैंगोलिन को रेस्क्यू कर वन विभाग की टीम ने जंगल में छोड़ा

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ मौहमद शुऐब

©️BijnorExpress

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 week ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago