बिजनौर में हेलिकॉप्टर से दुल्हन लेकर पहुंचा दूल्हा, लग गई लोगों की भीड़

बिजनौर के थाना क्षेत्र किरतपुर में हेलीकॉप्टर से आई दुल्हन बनी चर्चा का विषय आपको बता दे कि किरतपुर में एक शादी ऐसी हुई की जिसमें दुल्हन को हेलीकॉप्टर में लाया गया हेलीकॉप्टर को देखने के लिए लोग भारी संख्या में शादी समारोह में पहुंचे किरतपुर के मुस्लिम इंटर कॉलेज की फील्ड में हेलीकॉप्टर को उतारा गया

नूरपुर से दुल्हन हेलीकॉप्टर में बैठा कर लाई गई दूल्हा सचिन टनडेरिया अंपनी दुल्हन कामिनी को रविवार की सुबह लगभग 10:30 बजे नूरपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा किरतपुर लाया। हेलीकॉप्टर से उतरे दूल्हा दुल्हन का परिवार वालों ने गर्म जोशी से स्वागत किया।

मुस्लिम इंटर कॉलेज के मैदान पर बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से दूल्हा-दुल्हन का उतरना एक ऐतिहासिक पल था क्योंकि नगर के इतिहास में यह पहला मौका था जब दुल्हन हेलीकॉप्टर द्वारा अपनी ससुराल आई है सुबह से हेलीकॉप्टर देखने वालों की भीड़ मैदान पर लगनी शुरू हो गई थी

परिवार शुभचिंतको व रिश्तेदार दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए बेकरार थे हेलीकॉप्टर के आते ही ढोल नगाड़े बजने शुरू हो गए थे परिवार के लोग ढोल की ताप पर नाचते गाते उत्साह से लबरेज थे,

हेलीकॉप्टर से दूल्हा दुल्हन जब उतरे तो उनके हाथ मे बाबा भीमराव अंबेडकर की बड़ी तस्वीर थी हेलीकॉप्टर से आने वालों में दूल्हा सचिन दुल्हन कामिनी के अलावा प्रधानाचार्य चंद्रवरुण देशबंधु आदि शामिल थे। सुरक्षा व्यवस्था का माकूल इंतजाम था

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ ब्यूरो चीफ आफताब आलम

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago