पंचायत चुनाव की मतगणना से पूर्व प्रत्याशियों के कोविड टेस्ट अनिवार्य

Bijnor: आगामी 2 मई को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना को लेकर उपजिलाधिकारी परमानंद झा ने नजीबाबाद के कासमियां इंटर कालेज और किरतपुर के हिन्दू इंटर कालेज में बने मतगणना स्थल, स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया

पंचायत चुनाव के प्रत्याशी व उनके एजेंटो के पास बनने को लेकर कोविड-19 का आर.टी.पी.सी.आर व एंटीजन जांच करने के लिए सैकड़ों की संख्या में प्रत्याशी और एजेंट पीएचसी, सीएचसी अस्पताल समीपुर पर जमा हुए जिनकी वंहा पर कोरोना जांच की गई,

उधर एसडीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि मतगणना स्थल पर एक कक्ष में तीन टेबल रहेगी, जिसमे जिला पंचायत, बीटीसी, प्रधान पद के लिए एक एक टेबल लगाई जायेगी इसके अतिरिक्त दो कंट्रोल रूम बनाये जायेगे।

कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए पंचायत चुनाव के सभी परिणाम 24 घंटे के अंतर्गत घोषित किये जायेंगे। वही पीएचसी व सीएचसी पर कोरोना टेस्टिंग किट की कमी होने कारण प्रत्याशियों व एजेंटों को निराश होकर भी लौटना पड़ा।

प्रत्याशियों की मांग थी कि स्वास्थ्य विभाग कोविड 19 की आर.टी.पी.सी.आर रिपोर्ट किट पर्याप्त मात्रा उपलब्ध कराएं या फिर कोरोना की एंटीजन रिपोर्ट टेस्ट के आधार पर एजेंटों व प्रत्याशियों को मतगणना में प्रवेश दिलाया जाए। एसडीएम ने बताया कि पीएससी व सीएससी पर प्रतिदिन कोविड-19 टेस्ट किया जा रहा है,

Dahmpur: जिले में हुए पंचायत चुनाव की मतगणना शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को कोरोना टेस्ट करवाना अनिवार्य होगा इसी के चलते आज धामपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर धामपुर ब्लॉक के ग्राम प्रधान के प्रत्याशियों की आज सुबह से ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर काफी भीड़ देखी गई और चिलचिलाती धूप में लोगों को परेशानी करने का सामना भी पड़ा

लोगों ने बात करते हुए बताया के स्वास्थ्य केंद्र पर ऐसा कोई इंतजाम नहीं किया गया कि जो हमें राहत मिल सके इतनी तपती धूप में हम पांच 5 घंटे से लाइन लगाकर खड़े हैं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जितने भी टेस्ट हो रहे हैं उन सब की रिपोर्ट वेबसाइट पर डाल दी जाएगी और जो लक्षण वगैरह है उसको 10:15 मिनट में बता दिया जाएगा

बिजनौर से तुषार वर्मा और धामपुर से दिनेश कुमार प्रजापति की ये रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago