नजीबाबाद में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुस्लिम फण्ड ने अपने सहयोगियों के साथ लगाया 17 वाँ कावंड़ शिविर

Bijnor:- नजीबाबाद में तीन दिवसीय कावड़ शिविर का हुआ शुभारंभ। मुस्लिम फंड, हिमालयन कंस्ट्रक्शन, व्यापार मंडल नागरिक एकता मंच की ओर से 17 वां कावड़ती शिविर लगाया गया

आप को बता दे कि जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नजीबाबाद में हरिद्वार रोड़ स्थित इंद्रलोक होटल के निकट मुस्लिम फंड नजीबाबाद, हिमालयन कंस्ट्रक्शन ,नजीबाबाद व्यापार मंडल व नागरिक एकता मंच की ओर से तीन दिवसीय निशुल्क 17वें कावड़ती शिविर का शुभारंभ किया गया।

जिसका शुभारंभ एसडीएम विजय वर्धन तोमर, सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने फीता काटकर किया। शिविर में कावड़तियो के लिए चिकित्सा व्यवस्था, जलपान, टेलीफोन, ठहरने की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर एसडीएम, सीओ व उपस्तिथ लोगों ने अपने-अपने विचार रखे।

कावड़ती शिविर के शुभारंभ में पूर्व चेयरमैन मौअज़ज़्म खा, काजी इज़फारुल हक़ जकी, पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र सिंह, इंजीनियर मुअज्जम, डॉक्टर सुलेमान, महताब खा चांद, नसीम आलम एडवोकेट, अज़ीम अहमद, डॉक्टर वसीम बारी, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कपिल सर्राफ, इक़बाल हिंदुस्तानी, मनीषा सैनी, वरिष्ठ समाजसेवी हाजी नौशाद अख्तर सैफी, कलवा शेख मंसूरी, प्रदीप डेजी माहेश्वरी, तासीम राईन, फ़राज़ खा, शेरू, आसिफ अहमद मुत्तक़ी आदि लोग मौजूद रहे।

आपको बता दे 18 फरवरी को पड़ने वाले महाशिवरात्रि पर्व के चलते कांवड़ का आना चरम पर है। अगले दो तीन दिन लाखों की संख्या में कांवड़ की भीड़ लगने की संभावना भी जताई जा रही है।

पूर्व मे कोरोना काल के चलते कांवड़ का हुजूम कम रहा है। लेकिन इस बार रिकार्ड कावड़िये आने की उम्मीद जताई जा रही है। जिसका अनुमान सोमवार को कांवड़ भीड़ को देख कर लगाया जा सकता है।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ विकास आर्य नजीबाबाद

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago