उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल बिजनौर मंडावली के नगर अध्यक्ष बने सतीश गहलोत ।

Bijnor उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नगर कमेटी की मंडावली में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें संगठन के अधिकारियों की मौजूदगी में नगर कमेटी का विस्तार किया गया बैठक के दौरान मंडावली के व्यापारियों ने व्यापार मंडल के बड़े पदाधिकारियों को अपनी समस्याओं के बारे में बताया ।

जिसको सुनकर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष कपिल सर्राफ ने सभी व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उनको किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी किसी को भी व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करने दिया जाएगा और अगर किसी ने व्यापारियों का उत्पीड़न करने का प्रयास किया तो उस को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा ।

इस दौरान जिला अध्यक्ष ने सभी व्यापारियों को एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करने पर बल दिया इस दौरान मंडावली नगर कमेटी का विस्तार किया गया जिसमें मंडावली के सतीश गहलोत को नगर अध्यक्ष चुन लिया गया चौधरी करणवीर को महामंत्री बनाया गया है जहूर जैदी और फिरोज अहमद को कोषा अध्यक्ष बनाया गया है

इस दौरान प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा बिंदु सर्राफ प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा मोनिका यादव तस्लीम सिद्दीकी हर्षित सर्राफ रूस्तम यादव डॉक्टर मुजाहिद हुसैन मोहम्मद असलम अल्ताफ अहमद मोहम्मद आफाक अनुज चौधरी डॉक्टर अशरफ मोहम्मद उस्मान संजीव राठी शुकुल कुमार सचिन राठी राकेश कुमार नरेश कुमार तैयब जैदी आदि मौजूद रहे

रिपोर्ट : रहमान अल्वी “बिजनौर एक्सप्रेस” ख़बर सबसे पहले

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago