Categories: General

ईटे ना बिछा तू राहों में हम दिल को बिछाने वाले है सुना है नजीबाबाद में मुख्यमंत्री आने वाले है

Reported by: आक़िफ़ अंसारी | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।

जनपद बिजनौर के नजीबाबाद मे कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर प्रशासन तैयारी जोरो पर खंड विकास विभाग और प्रशासन विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री से रूबरू कराएगा। मुख्यमंत्री अपने हाथों से एक वर्ष तक के बच्चों को अन्न्प्राशन कराएंगे। खंड विकास विभाग की ओर से विभिन्न विकास योजनाओं में लाभांवित हुए लाभार्थियों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीधा संवाद कराने के लिए लाभार्थियों का चयन किया जा रहा है।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह की सीएलएम अध्यक्ष सरिता दूबे, उपाध्यक्ष दुलारी देवी, मुख्यमंत्री को स्वयं सहायता समूह उपलब्धियों से अवगत कराएंगी। बाल विकास विभाग एवं पुष्टाहार विभाग के चयनित गर्भवती महिलाओं से संवाद के साथ एक वर्ष आयु तक छह बच्चों का अन्नप्राशन संपन्न कराएंगे। बीडीओ ज्योति चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा के निर्देशन में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की चयन प्रकिया में जुड़ी है.।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनसभा स्थल पर शासन की जन कल्याण योजनाओं से संबंधित योजनाओं के स्टॉल लगाए जाएंगे। कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पेंशन विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और बैंकिग सेवाओं से संबंधित स्टाॅल लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री इन स्टॉल का निरीक्षण करेंगे।
नजीबाबाद। मेरी कहानी मेरी जुबानी के अंतर्गत विभिन्न विभागों के शासन की योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थी मुख्यमंत्री को अपनी सफलता की कहानी सुनाएंगे। संबंधित विभागों द्वारा दो-दो लाभार्थियों का चयन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त आवास योजना के लाभार्थियों को भी मुख्यमंत्री चाबी सौंपेगे।
देखिए हमारे संवाददाता इसरार अहमद की रिपोर्टज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpresshttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL
admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 week ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago